Friday, April 28, 2017

भूल..

अब तो ईमेल पे हो जाया करती है बातें, हाँथो में कलम पकड़ना कुछ भूल गए
एक अदना कागज़ पे दिल निकाल के रखने वाले, अब दिल्लगी भी भूल गए |

सर्द रात है स्याह से अफ़साने, गली के मोड़ पे लोग अलाव जलना भूल गए
हम गुज़रे ज़रूर फिर उन्हीं रास्तों से, बस आप से नज़रे मिलाना भूल गए |

यूँ मसरूफ हुए उनके किस्सों में, हम अपनी दास्ताँ सुनाना भूल गए
चाहिए था कुछ वक़्त अपने लिए ज़िन्दगी से, बस जीने के बहाने भूल गए |







Wednesday, July 30, 2014

वाक्या - भाग २ - ट्रेन की भुरके वाली लड़की

कामकाज़ के सिलसिले में किसी नए शहर जाना उसकी उसकी जीवनशैली से जुड़ने का सबसे नायब तरीका है स्थानीय परिवहन का उपयोग, सोचा लोकल ट्रैन के माध्यम से एक सिरे से दूसरे तक जाना आसान होगा..

ट्रेन का टिकट हाथ में लिए किस प्लेटफार्म पर जाया जाये की दुविधा, इन्क्वारी पर भीड़, इत्तेफ़ाकन कुछ लोगों से सुना की हमारी गाड़ी पांच नंबर पर है..हम तेज़ रफ़्तार से बढ़े ही थे कि पीछे से किसी ने पुछा "लिंगमपल्ली" की ट्रेन कौन से प्लेटफार्म पे है..पलट कर देखते है तो भुरके से ढकी एक लड़की, आँखें ही दिख रही ठगी उसकी पर आवाज़ का इत्मीनान बता रहा था कि चेहरे पर हलकी सी मुस्कराहट भी होगी भी, शायद एक सहगामी लड़की से उसे सही जानकारी की उम्मीद थी ..हमने दुविधा जाहिर कर दी, भाई हम नए है शहर में..पैर सुना कुछ लोगों को बता करते हुए की पांच नंबर पर आएगी, चलिए वही चल के देखा जाये..और शायद हमारी भावी सहयात्री ने भी यही सुना था ..वह और हम, दो बातूनी से साथ हो लिए, ऐसा नहीं की वह पूरी तरह अनजान थी इस ट्रेन से पर अकेले शायद पहेली दफ़ा सफर था उनका..घड़ी-घड़ी फ़ोन पर शायद अपने परिवार के लोगों को ट्रेन की यथास्थिति से अवगत भी करा रही थी .. मज़ेदार है यह टेक्नोलॉजी पर विस्वाश कि एक रूढ़िवादी घर की लड़की भी भुरका में ही सही अकेले सफर करने की हिम्मत कर सकती है, वाह मोबाइल फ़ोन.. इतना भरोसा तो है कि कुछ भी हुआ पल भर में घरवालों को खबर कर देंगे..

खैर उनका तो यह शहर था पर हम अजनबी होकर अकेले सफर कर रहे हैं इस पर काफ़ी ध्यान था उनका, और गज़ब की मानवीयता की बार - बार हमें बताया हमरे स्टॉप से तीन स्टेशन आगे आगे आपका स्टॉप है ख़ैरियत से उतर जाईयेगा ..

नाम इन मोहतरमा का भी नहीं मालूम हमें लेकिन उनका अपनापन और हमदर्दी बेबाक रही.. फिर एक बार मुस्कुराती ज़िन्दगी से मुलाक़ात हुई ..




वाक्या - भाग १

तो पिछली दफे कब आपकी  मुलाक़ात हुई और कहाँ..मुझे इत्तेफाक से यह तब मिली जब अपनी प्यारी सी मुस्कराहट सजाये हम हैदराबाद में अपनी एक पूर्व सहपाठी से बरसों बाद मिलने का इंतज़ार कर रहे थे, हमारे हाँथो में आलू-टिक्की की वह प्लास्टिक प्लेट आने से पहले, सड़क के किनारे भटकते एक भूखे बच्चे की आस में कि शायद कोई दरियादिल उसे भी चटकारे भरी यह चाट खिला दे..ऐसा नहीं की वह भिखारी था या कोई कामचोर, पर शायद कचरा बेच कर कमाए पैसे से चाट खाने की फिजूलखर्ची, उसके बस से बहार थी..और फिर मेरा और मेरी दोस्त का उसे और उसके एक और सहयोगी को चाट की दो प्लेट खरीद कर देना मनो ऐसा था जैसे उनकी कोई मुराद पूरी हो गयी हो .. नाम नहीं मालूम हमें उन बच्चों का न ही कुछ और, पर एक ही ख्याल है मन में की "क्या ग़रीब का भी कोई धर्म होता है ? " शायद नहीं उसका धर्म गरीबी ही है और जिस भी धर्म में उसे दो-चार लोग ऐसे मिल जाये जो उसे यह आस्वासन दे सकें की उसकी ग़रीबी अभिशाप नहीं और सहारे की कुछ गुंजाईश, बस वही धर्म ..नाम जनाब आप जो भी दे दें "हिन्दू, मुसलमान, ईसाई, बौद्ध, पारसी" ..

धर्म बड़ा नहीं है, बड़ा है वह अस्वासन जो उसके साथ आया..

हमने भी अपने मन में एक पुण्यकर्म की गिनती बड़ाई और अपनी इस मित्र के साथ उसके घर-परिवार- नौकरी वगैरह की बातों के साथ मुलाक़ात की रस्म अदायगी की और रिमझिम बरसात के लुत्फ़ लेते हुए अपने यथास्थान की तरफ रवाना हुए ||






Wednesday, April 9, 2014

रोज़




हर रोज़ ज़िन्दगी कम हो  जाती, हर रोज़ हम कुछ बढ़ जाते है 
हर रोज़ कि यह बेखुदी , हर रोज़ के यह बेतरतीब अफ़साने 
हर रोज़ नया और किस्से पुराने
हर रोज़ कश्मकश, और रोज़ के बहाने
ज़िन्दगी चलती भी नहीं और थमती ही कहाँ 
बस ये रोज़ की रवायत और रोज़ ही आजमाइश ॥ 

Tuesday, June 25, 2013

ख्याल

तेरी ज़िन्दगी और तेरे ख्याल में इतना ही फासला है
इक में मेरा वज़ूद फ़ना, दूजे में कायम है

ज़िन्दगी की रफ़्तार की ही ऐसी है और भागते जाने तुम्हारी फितरत
तुम रुको कभी कि हम भी तुम्हें छू के महसूस कर ले
और तुम्हारे फलसफात का जो एक दायरा सा है, उसमें इक चक्कर लगाये
बांधे कुछ धागे फिर गोलाई में, और रोक ले तुमको बहने से
तुम्हारी कशिश की इक परछाई शायद रूबरू हो जाये
और तुम फिर चहचहा पड़ो परिंदों की मानिंद
और कुछ आवाज़ सी गूंजे तन्हाई के वीरानो में
सुराही से डलते पानी की मानिंद
रूखे पत्तों पे पड़ते कदमों की सरसराहट
और ख्वाबों के डेर पे ज़मी धूल उड़ सी जाये
वो रौनके ख़यालात शायद फिर दहलीज़ पे लौटे
और कौन जाने फिर से कुछ मिसरे से बन जाये

पर तुम जो हो कि अफ्सानो का पुलिंदा
दर्मिया तुम्हारे कितने लफ़्ज संवर जाते है
बस एहसास ही नहीं होता तुम्हारे तस्सवुर का
बाकि तुम्हारे नाज़े - नखरों की बुलंदी मेरे ख्यालों तक कायम है

सुबह उठ के दावे पाँव चलना कि कोई खटपटी आवाज़ न हो
और पर्दों से छनती धूप पे तौलिये डालना कि कही आँख न खुले
दरख्तों पे बैठी चिड़िया से गुज़ारिश की धीमे गुनगुना
बस दर है किसी रोज़ यूँ ही आवाज़ों की रुकावट करते धड़कन न रोक दे हम
और तुम जो हमेशा ख्यालों में रही मुक्कम्मल सी मेरे सामने आ जाओ
बस यूँ ही कुछ वक़्त मेरे चाँद शेर सुनो और थोड़ी सी दाद दे जाओ
और बाकि ज़िन्दगी के मायने में ज्यादा रखा ही क्या है
कभी तुम दूर रहो कभी करीब आ जाओ
पैर वोह जो तुम्हारी शख्शियत का इक पैमाना है
कि जिस गूंचे गुलशन से गुज़रो सारा ज़माना महक जाये

पर तुम भी हो कि आज तक ख्याल हो, कभी तस्वीर ही बन के रूबरू तो आओ ...

Thursday, October 25, 2012

हर रोज़

हर रोज़ एक नयी शाम मेरी दहलीज़ पे खड़ी हो जाती है , हर रोज़ हम उससे नज़रे चुराते है
हर रोज़ एक चाय की चुस्की दबे पाँव हंस जाती है , हर रोज़ हम उसे कुछ नयी कहानी सुनाते है
हर रोज़ का है यह किस्सा हर रोज़ दोहराया जाता है , हर रोज़ कुछ बुत बनते है कुछ मुज़स्में उजड़ जाते है
हर रोज़ ज़िन्दगी कुछ आगे बाद जाती है, हर रोज़ हम कुछ कदम बिछड़ जाते है
हर रोज़ ..हर रोज़ कितने नए वाक्यात बनते है कितने पुराने हो जाते है !!

Tuesday, October 18, 2011

भरम..

कभी - कभी पास से ज़िन्दगी यूँ गुज़र जाती है, कि खामोश रातों में भी आवज़ नहीं आती है
जान के अनजाने होने का भरम भी बेमानी है, दिल बिखरता है पर चेहरे पे सिकन नहीं आती है |
आज के दौर के ढंग भी बेतरतीब से है, तबस्सुम छलका के भी आँखों में कितना पानी है
रूह पे दर्द के निशान कहाँ दिखते है कभी, यह कभी तेरी कभी मेरी रुसवाई है ||

मौसम की रुबाइयाँ कब हर किसी को रास आई है, शाम जाती है पर सुबह कहाँ आई है
रोज़ गली के मुहाने पे उम्मीद मिलती है मुझसे यूँ , जैसे सर्द दुपहरी में धूप मिलने आई है |
आज फिर खुद में तेरा अक्स देखा मैंने, जाने इम्तिहान की कौन सी घड़ी आई है
भूलना मुश्किल है पर क्यूँकर तुझे याद करूँ, तेरी राह मेरी मंजिल के करीब से कब गुज़र पाई है ||

Saturday, October 1, 2011

कशमकश ..

कब तलक टूटे तारों में दुआएं बसेंगी
इक रोज़ वो दिन भी आयेगा, जब दवा असर करेगी
आँख मूँद के रिवाजों की सरपरस्ती भी कारगर है कभी
नए आगाज़ को क्यूँकर तवज्जो  देनी ही पड़ेगी ||

जो सर्द हवा का मौसम आया है शहर में
गलियों की नुमाइश अब खिड़की से दिखेगी
बंद दरवाज़ों पे अँधेरा इत्मीनान से बैठा है आजकल
रौशनी भी कहाँ कम है अब झरोखों से छनेगी ||

शाम की महफ़िले तक़रीर में बदलती सी दिखी
गोया चांदनी चरागों से कम पड़ने लगी
यूँ तो सूरज भी छुपा करता है बादलों में कभी
फिर भी धूप की तासीर बदली है कहीं ||

Thursday, July 14, 2011

खाख के बाशिंदे

कुछ नूर है फिर बरसा; कुछ आँख हुई झिलमिल,शबनम के कतरों को मोती सा सजना है |

फिर लौ है कुछ मद्धम; फिर बिखरा है आज यह मन,रूठे हुए सपनो को फिर आज मनाना है |

उड़ते परिंदों की तान है बोझिल सी, आकाश से बरसा अमृत फिर धूल में मिल जाना है |

हम खाख के बाशिंदे है; क्या नाता रौशनी से, चिंगारी से उबरना है; धुएं में डूब जाना है |

दुनिया की नसीहतों में दस्तूर पुराना है; ठहरे हुए रस्तों पे बढ के आगे जाना है |

शबनम के कतरों को मोती सा सजना है |

Tuesday, August 31, 2010

ईश्वर का मंदिर दर्शन

आज ईश्वर ने स्वयं के शुभप्रभात की सुध ली,
मंदिर में भक्तों को आशीष बाँटने के कार्यक्रम से आगे की गिनती की,

एक महानुभाव ने अपनी पुरानी पादुका छोड़ दूसरे की नयी उड़ाई
और साथ ही गुहार लगाई ..प्रभु आज बचा लो और कल का प्रसाद पक्का
पचास की चप्पल में पच्चीस मेरा पच्चीस मोटे पण्डे का हिस्सा,
आपके मंदिर का ही भला होगा..और इस मंहगाई में इक जोड़ी चप्पल से क्या भला होगा
भगवन भक्त की इच्छा पूरी करो आज के चड़ाए बताशे का कुछ तो ध्यान धरो !

आगे की घटना और भी विचित्र है मंदिर के पुजारी की जेब में वी आई पी भक्तों का घूस है,
जल्दी दर्शनों के लिए यह रास्ता भी उपयुक्त है आखिर कलयुग में ईश्वर के लिए समय निकलना भी कष्ट है
अजीब भ्रम ही स्थिति है भाई अब तो सेठ जी की काली कमाई को गोरा बनाना है
और थुलथुल ह्रदय रोगी को लम्बी आयु वरदान भी अजमाना है!

सीडियों पर जमा भिखारी भी त्रस्त है आज का हर भक्त अवसाद ग्रस्त है
हर कोई अपनी समस्यायों में उलझा है और सारा गुस्सा बिचारे दीन-हीन पर निकलता है ,
पर यह भी महोदय कुछ कम नही जिद करके इक का दो रुपया करवाते है
और चडावे के चार आने भी लाख वादों के बाद भी ईश्वर तक नहीं जाते है!

पंक्ति में कड़ी अस्सी वर्षीय महिला में नवयुविका जितना जोश है
हाथ का नारियल अगर सामने वाले के सर के टकरा के फूटे तो इनका क्या दोष है
घुटनों ने जवाब दिया है मन ने नहीं
ईश्वर की कृपा से रबरी खाने इससे बेहतर मौका और कहीं नहीं
इनका भी मामला खासा गंभीर है; जबान पे है मिठाई और शुगर से बचने का अनुरोध है !

प्रभु अब अपने इस सवेरे से परेशान है ,
सोचते है किसकी विनय माने और किसको दंड का भागी बनाये
दुनिया के रंग भी निराले है,
जो ईश्वर को दुविधा में दाल दे वह हम आपको क्या छोड़ेगी
पाप की दुपहरी में नैतिकता कितना मूल्य जोड़ेगी
अपने चुनाव पे अड़े रहिये और जितना कर पाए देवों को भ्रमित करिए ॥

जीवनबाला

कुछ तोल-मोल की बातों में अनमोल वचन मिल जाते है,
हम रह जाते है ठगे जैसे वह मुस्काते चले जाते है,

विचलित मर्यादा का बंधन है वह धीर धरे सकुचाती है,
हम मोहपाश में बंधे हुए जाने किधर खिंचे जाते है,

चेहरे पर स्वर्णिम तेज सजा नैनों की बिजली घात करे,
निष्कपट वेग वह स्वासों का बिनमोल बिके चले जाते है,

माथे पर लिपटे स्वेदकण वायु के कम्पन से टकराते,
झिलमिल से अधरों की थिरकन कुछ और व्यथित कर जाते है,

यह जीवन रुपी बाला है अगणित मोहक से रूप धरे,
हम लाख हताश हो जाये कहीं यह पुनः सम्मोहित कर जाती है,
यह पुनः सम्मोहित कर जाती है|

Tuesday, August 3, 2010

दस्तक

नाज़ुक सी निगाहों में अनजान फसाना है; दिल पे कोई दस्तक है यह ख्वाब पुराना है ,
हम ढूंढते जिसको है ; वो अफ्सानो का पुतला है ,
कभी ख्वाब हकीकत है ; कभी हकीकत इक फ़साना है ,
मसरूफ सी ज़िन्दगी का ; अधूरा सा यह बहाना है ,
फिर वक़्त की तंगी है ; फिर वक़्त बेगाना है |
नाज़ुक सी निगाहों में अनजान फसाना है; दिल पे कोई दस्तक है यह ख्वाब पुराना है ,
आज छोड़ के सब बंधन ; दिल से इक साज़ चुराना है ,
फिर रूह को आज अपनी इक ताल पे इतराना है ,
कुछ दर्द छुपाने है ; कुछ दर्द तराना है ,
यूँ राहे आशिकी की मंजिल तक जाना है |
नाज़ुक सी निगाहों में अनजान फसाना है; दिल पे कोई दस्तक है यह ख्वाब पुराना है |

Wednesday, May 5, 2010

अस्तित्व

एकांत वह, जिसमे स्वयं की आवाज गूँज जाये;
अभिमान वह, जो मान को आत्मसार कर ले;
अनुलोम वह; जो विलोम को विलीन कर दे,
शांति वह; जो विस्फोट को आत्मसात कर ले,
अनुरोध;वह जो हर विरोध को लुप्त करे,
आदि वह; जो अंत का ह्रास करे,

वह भान रहे ; जो ज्ञान बने,
वह प्रश्न रहे; जो समाधान बने,
वह अंधकार रहे; जो मेघ बने,
वह ज्वाला रहे; जहाँ सूर्य बने,
वह अस्तित्व मिले जहाँ नश्वरता का नाश रहे |

Friday, April 2, 2010

बुड्डा पहाड़ ढोता है ..

बुड्डा पहाड़ ढोता है ।

भूत, वर्तमान, भविष्य का आधार ढोता है ,
पीढ़ियों के अस्तित्व का भर ढोता है ,
बुड्डा पहाड़ ढोता है ॥

नारकीय जीवन पर म्रत्यु का प्रहार ढोता है,
अगढ़ित से संस्कार, वस्तुतः संसार ढोता है ,
बुड्डा पहाड़ ढोता है ॥

समय का अत्याचार, समाज का तिरस्कार,
मृत अधिकार, अनंत कर्त्तव्य का साम्राज्य ढोता है ,
बुड्डा पहाड़ ढोता है ॥

तन पर लपेटे इक सूत, आठों प्रहर का हर आघात ,
धरती की गहराई और आकाश का विस्तार ढोता है ,
बुड्डा पहाड़ ढोता है ॥

Thursday, March 18, 2010

गर्द

वो झरोखे जो कल तक रौशनी का इस्तेकबाल करते थे,
हवा ने उनको गर्द से भर दिया ,
जाने कैसे मौसम बदले,
अंगीठी की आंच ने मौसम सर्द कर दिया|

आज की बारिश ने चंद छीटें उड़ाई ,
पर जाने किसी किरण ने बादलो को सतरंगा कर दिया|

शम्मा जो कभी पिघल के न कर सकी ,
नींद भरी आँखों के ख़्वाबो ने रात को रोशन कर दिया |

हम हारते रहे इक जीत की उम्मीद में ताउम्र ,
वो जीत यूँ मुक्कमल रही कि, हर उम्मीद को ख़तम कर दिया |

Monday, February 8, 2010

मन इक द्वंद है..

मन इक द्वंद है ; आदि है अनंत है,
मन इक द्वंद है ॥
आत्मा की प्रतिष्ठा में परमानंद है ,
मन इक द्वंद है ॥
व्यव्हार की कुशलता में ; जीवन की विवशता में ,
भावनाओ की चंचलता में;
विकट विरल चपल छंद है ,
मन इक द्वंद है ॥

जिजीविषा के योग में,
आध्यात्म के मोह में,
अविरल बहता विहंग है ,
मन इक द्वंद है ॥

सरिता सा निर्झर,
गरिमा सा कोमल,
सर्वज्ञ कितु विचलित ,
अपूर्ण सा मर्म है ,
मन इक द्वंद है ॥

कद

दिये को कद से नहीं हद से नापते है,
मकसद को वक़्त की सरहद से नापते है ,
जो खो गए मंजिलो की तलाश में,
उनके जूनून की शिद्दत को नापते है|

फर्क पड़ता नहीं चरागों की रौशनी से ,
हवा के रुख को लौ की झिलमिलाहट से जांचते है ,
रेत का यूँ उड़ना अखरता नहीं ,
आँख की तपिश को किरकिरी से जांचते है |

जो खो गए सपने ज़िन्दगी की कशमकश में,
यादों को अक्सर उम्मीद की गहराइयों से नापते है,
चाहतो का सिला कामयाबी हो ये ज़रूरी तो नहीं,
उल्फत को दिल्लगी की चादर से कब डांकते,
ज़िन्दगी अक्सर उनके कदम चूमती है ,
जो उचायिओं को गहराईयों से नापते है |

Friday, February 5, 2010

मैं " समय"

सत्य की निष्ठा और झूट की पराकास्था के मध्य जूझता मैं " समय"
किवदंती कथानक का अमरत्व प्राप्त किये जीवन सिंचित करता मैं "समय"
व्यक्तिगत प्रेम और सामूहिक डाह की अग्नि में झुलसता मैं "समय"
मैं बलवान, मैं क्रूर, मैं आध्यात्म, मैं अनुकूल, मैं प्रतिकूल, मैं "समय"
आदि से अंत की धुरी पर घूमता मैं "समय"
यथार्थ से कल्पन के पंखो पैर उड़न भरता मैं "समय"
जीवन का दंश और मृत्यु की अमरता के गूढ़ रहस्यों में खोया मैं "समय"
मैं पराक्रमी किन्तु निर्बल, मैं निरीह, मैं तुछ्य, मैं विराट, मैं नगण्य
जीवन का अविरल प्रवाह, प्राणवायु सा बहेता मैं "समय"

इत्तेफाक

आज का इत्तेफाक अजीब था,
कल का अंदाज़ दिल के करीब था,
कुछ यादें जो रूबरू अक्सर होती है,
आज उनका जिक्र बेतरतीब था ,
वो आइना तो आज सामने था,
पर उसमें दिखता वो चेहरा कुछ अजीब था |